आत‍िशी सरकार का बड़ा ऐलान, यहां मिलेगी इन लोगों को हर महीने इतनी पेंशन, जाने क्या? है इसकी प्रमुख शर्ते – RGH NEWS
देश

आत‍िशी सरकार का बड़ा ऐलान, यहां मिलेगी इन लोगों को हर महीने इतनी पेंशन, जाने क्या? है इसकी प्रमुख शर्ते

Delhi News:   द‍िल्‍ली की आत‍िशी सरकार ने व‍िधानसभा चुनाव से पहले  बड़ा फैसला ल‍िया है. स्पेशल केयर की जरूरत वाले दिव्यांगों को दिल्ली सरकार हर महीने 5 हजार रुपए पेंशन देगी. द‍िल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी. जानिए इसकी प्रमुख शर्ते क्या है।

Read more:Cg News:  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी मुख्यालय डंगनिया में छत्तीसगढ़ की तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2011 के आंकड़े अनुसार…!!!

सौरभ भारद्वाज ने कहा क‍ि: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2011 के आंकड़े बताते हैं कि पूरी दुनिया में तकरीबन 15% लोग किसी ना किसी तरह की दिव्‍यांगता से पीड़ित हैं. इन्हें स्पेश‍ियली एबल्ड कहना चाहिए लेकिन एक्ट में डिफरेंटली एबल्ड कहा जाता है. दिल्ली में तकरीबन 2 लाख लोग स्पेश‍ियली एबल्ड हैं. लेक‍िन इनमें से तकरीबन 2 से 3% यानी 9 से 10 हजार लोगों को स्पेशल केयर की जरूरत है.

अरविंद केजरीवाल का प्रस्‍ताव:-

सौरभ भारद्वाज ने कहा, हम तकरीबन 1 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन देते हैं. इनका आईडी कार्ड बनता है. अरविंद केजरीवाल को लगता है कि इनकी और भी मदद की जानी चाहिए. इसल‍िए हमने ये फैसला ल‍िया है. जब ये प्रस्ताव मेरे पास आया तो हमने पता किया और पता चला कि पूरे देश में सिर्फ तमिलनाडु की सरकार ही 1000 रुपए ऐसे लोगों को देती है.

Read More:Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बच्चों से भरी स्कूली वैन नदी में गिरी,मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती

Delhi News:  जानिए प्रमुख शर्ते 

कैबिनेट की बैठक में तय हुआ कि दिल्ली सरकार इन लोगों को 5000 महीने पेंशन देगी. ज‍िनको भी डॉक्‍टर 60% दिव्यांगता का सर्टिफिकेट देंगे, उन्‍हें हम ये पेंशन देने जा रहे हैं. इस योजना को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है. जल्दी ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर द‍िया जाएगा. एक अनुमान के मुताबिक, द‍िल्‍ली में  ऐसे तकरीबन 9500 लोग हैं.

Related Articles

Back to top button