देश

दीवाली से पहले इस एयरपोर्ट पर बदलेगा फ्लाइट्स का समय, यहां चेक करें विंटर सीजन का शेड्यूल

मध्यप्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है. इस नए शेड्यूल के तहत शारजाह, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर जाने वाली फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा. अब यात्रियों को अपनी फ्लाइट्स की टाइमिंग पहले से चेक करनी होगी.नहीं तो परेशानी  हो सकती है।

Read more:Cg News: CM साय ने इस क्षेत्र के लोगो को दी बड़ी सौगात, बजट राशि को 50 करोड़ से बढ़कर अब इतने तक करोड़ किया गया प्रावधान

 इन फ्लाइट्स का बदला समय

नए शेड्यूल के बाद शारजाह फ्लाइट इंदौर से 15 मिनट पहले सुबह 11.55 बजे रवाना होगी, जबकि वर्तमान समय दोपहर 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी. अभी यह फ्लाइट इंदौर से दोपहर 12.10 बजे रवाना होती है.इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु की देर रात की फ्लाइट का समय बदल जाएगा. इंडिगो की 6ई 284 फ्लाइट पुणे से रात 1.40 बजे रवाना होकर 2.50 बजे इंदौर आती है. छह दिन बाद इसका संचालन सुबह होगा. यह पुणे से सुबह 5 बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी. जबकि 6ई 748 फ्लाइट बेंगलुरु से रात 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी. 27 अक्टूबर से यह एक घंटे पहले रात 11.20 बजे इंदौर पहुंचेगी.

Read more:PM विश्वकर्मा में मिलते हैं कई तरह के लाभ, क्या आप कर पाएंगे आवेदन? यहां जानें पूरी डिटेल्स

इंदौर-जबलपुर फ्लाइट एक घंटे देरी से रवाना होंगी 

वहीं इंदौर-जबलपुर फ्लाइट सुबह 6.10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह एक घंटे देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी. मुंबई फ्लाइट सुबह 5.30 बजे की बजाय सुबह 6.40 बजे रवाना होगी और जयपुर फ्लाइट सुबह 6 बजे की बजाय सुबह 6.20 बजे रवाना होगी.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button