PM विश्वकर्मा में मिलते हैं कई तरह के लाभ, क्या आप कर पाएंगे आवेदन? यहां जानें पूरी डिटेल्स – RGH NEWS
देश

PM विश्वकर्मा में मिलते हैं कई तरह के लाभ, क्या आप कर पाएंगे आवेदन? यहां जानें पूरी डिटेल्स

भारत सरकार आये दिन नयी – नयी योजनाएं चलाती हैं उन सब में अलग-अलग तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। मुफ्त इलाज से लेकर आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े भी हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और इनसे जुड़े लोगों को लाभ दिए जाते है

ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से:-
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • अगर आप इस पात्रता सूची में हैं तो ये जरूर जान लें कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इससे कम उम्र के लोग आवेदन नहीं कर सकते।
लाभ की जानकारी यहां जाने..??
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों की कुछ दिनों की ट्रेनिंग होती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • पहले एक लाख रुपये का और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन आप ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button