Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बच्चों से भरी स्कूली वैन नदी में गिरी,मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बच्चों से भरी स्कूली वैन नदी में गिरी,मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती

Cg News छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार सुबह करीब 15 बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई। नदी में नहा रहे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

Cg News जानकारी के मुताबिक, हसौद के हैप्पी पब्लिक स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को घर से स्कूल लाया जा रहा था। इसी दौरान स्कूली वैन पीसौद में सोन नदी के पास पहुंची, तो बेकाबू होकर नदी में गिर गई।घटना के समय नदी में ग्रामीण नहा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले स्कूल वैन में फंसे बच्चों को तत्काल बाहर निकला। वैन में लगभग 15 बच्चे सवार थे। ड्राइवर घटनास्थल से भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Related Articles

Back to top button