देश

हादसा! बस और टेम्पो की जबरजस्त टक्कर…इतने लोगों की हुयी मौत, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

RODE ACCIDENT :  राजस्थान के  राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनीपुर के पास बाड़ी में रविवार यानि आज शादी के एक कार्यक्रम से लौट रहे यात्री बस और टेंपो की जबरजस्त टक्कर हुयी. जिससे मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई।  जिसमें पीड़ितों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में 5 बच्चे, 3 लड़कियां, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं।

Read more:Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वाले अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाये, जाने अन्य राशि वालों का हाल

पुलिस मामले की जाँच में जुटी…!!

ये हादसा बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे में स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी जख्मी हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस को हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है, इसके लिए जांच शुरू हो गई है। हादसे की खबर सुनकर कई अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button