देश

Air India Flight : एयर इंडिया विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

Air India Flight : मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी। इसी बीच बम की धमकी मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विमान को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे उतारा गया।

Air India Flight एयर इंडिया की फ्लाइट AI 657 में 135 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button