रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: पाझर नाला पुल रेलिंग की मरम्मत पूरी, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल,बीते दिनों भारी वाहन की टक्कर से हुआ था क्षतिग्रस्त

Raigarh News रायगढ़, 12 अक्टूबर 2024/ पूंजीपथरा तमनार मार्ग में ग्राम आमाघाट के पास क्षतिग्रस्त पाझर नाला सेतु के मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। यहां से भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री एम.एस.नायक ने बताया कि बीते दिनों भारी वाहन की टक्कर से पुल की रेलिंग और रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके चलते यहां से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। पुल के रेलिंग की मरम्मत पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा की जा चुकी है। यहां फ्लाईऐश सुपर साइज ब्रिक की वॉल बनाई गई है। जिसके पश्चात अब पुल से भारी वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button