धर्म

Shardiya Navratri 2024 : नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना

Shardiya Navratri 2024 नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज नवरात्रि का 6वां दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज षष्ठी तिथि है। नवरात्रि के 6वां दिन मां कात्यायनी नवदुर्गा की पूजा की जाती है। नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी की हो समर्पित है। विवाह में बाधा आ रही है, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति नहीं है तो मां कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना करनी करें।

मां कात्यायनी की पूजा विधि
इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें। आप चाहें तो लाल रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं।

इसके बाद सबसे पहले गंगाजल से पूजा स्थल को दोबारा से शुद्ध कर लें। इसके बाद सर्व प्रथम कलश का पूजन करें।

फिर मां कात्यायनी के मंत्र का जप करते हुए उन्हें वस्त्र अर्पित करें।

इसके बाद घी का दीपक जलाकर पूजा आरंभ करें। सबसे पहले माता को रोली का तिलक करें। अक्षत, धूप और पीले रंग के फूल अर्पित करें।

मां को पान के पत्ते पर शहर लगाकर और बताशे में लौं रखकर जरुर अर्पित करें। अंत में कपूर जलाकर मां कात्यायनी की आरती करें।

Shardiya Navratri 2024 मां कात्यायनी मंत्र
कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।। जय जय अम्बे, जय कात्यायनी। जय जगमाता, जग की महारानी।

कंचनाभा वराभयं पद्मधरां मुकटोज्जवलां। स्मेरमुखीं शिवपत्नी कात्यायनी नमोस्तुते।’

Related Articles

Back to top button