मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट, 5 राज्यों में आंधी- तूफान के साथ भारी बारिश के आसार
Today IMD Weather Forecast
देश में मानसून कई राज्यों से विदा हो चुका है, लेकिन अक्टूबर के महीने में भी उत्तरी दिशा में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के बाद समुद्र में लो प्रेशर वाला एरिया बन रहा है। उत्तरी बांग्लादेश और उप-हिमालीय पश्चिम बंगाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इस वजह से देश के कई राज्यों में आंधी – तूफान और बारिश की आशंका है।
Read more:Kheti kisani: किसानो को धन्नासेठ बना कर छोड़ेंगी ये लीची की खेती,जाने पूरी जानकारी
Today IMD Weather Forecast
मौसम विभाग का ताजा अपडेट
• दक्षिण पूर्वी अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसके चलते आज और अगले 5 दिन दक्षिण भारत में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होन के आसार हैं।
• दिल्ली समेत बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन दिल्लीवासियों को शुष्क मौसम के कारण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
• दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर कुछ राज्यों में हल्की बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है
मौसम विभाग के अनुसार :-
आज बिहार और पश्चिम बंगाल समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट रहेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं।
Read more:Shardiya Navratri 2024 3rd Day: आज है माँ के तीसरे रूप की पूजा,जाने माँ चंद्रघंटा की कथा और मंत्र
Today IMD Weather Forecast
अगले 5 दिन इन राज्यों में मौसम का हाल
* उत्तर भारत में आज और अगले 5 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
* उत्तर प्रदेश-दिल्ली समेत कई राज्यों से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन गर्मी उमस लोगों को सता रही है।
* आज और अगले 5 दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गर्मी और तेज धूप रहेगी।