बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जाने क्या है? वजह

Helicopter Emerjency Landing बिहार : मुजफ्फरपुर में तकनीकी कारणों के बाद बाढ़ के पानी में वायुसेना का हेलिकॉप्टर उतारा गया है। इसमें दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे, हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ये मामला औराई के मधुबन बेसी में हुआ है।
Read More:उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब उस स्कूल के बच्चों को मिली स्मॉर्ट क्लास की सुविधा
Helicopter Emerjency Landing
बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देकर वापस लौट रहा हेलीकाप्टर पानी मे गिरा
वायुसेना ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा क्यों हुआ? और किसकी गलती से हुआ? इस बारे में वायुसेना ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वायुसेना सूत्रों के अनुसार ये हेलिकॉप्टर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना और अन्य सामान देकर वापस लाैट रहा था। हादसे के बाद जांच दल पायलट और उसमें मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।
घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन :-
स्थानीय पुलिस के अनुयार ये घटना नया गांव वार्ड-13 में हुई है। हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हेलिकॉप्टर को बाहर निकाला जा रहा है।
बिहार की कोसी और अन्य नदियों में बाढ़ आई हुई है। जिससे चंपारण के बेतिया में रिंग बांध टूट गया है। इससे पहले बाढ़ के पानी से बगहा बांध भी टूट गया था। सेना यहां बचाव कार्य में जुटी है, लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
Read More:उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा जिस स्कूल में पढ़े, अब उस स्कूल के बच्चों को मिली स्मॉर्ट क्लास की सुविधा
Helicopter Emerjency Landing
इस वजह से लैंडिंग करवाई…??
पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद पायलट ने पानी में उसकी लैंडिंग करवाई है। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने के बाद इेलिकॉप्टर के पंखे (रोटर) बंद होने लगे थे।



