देश

Accident News: दर्दनाक हादसा! सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद, दो की मौत,शव रखकर लोगों ने की सड़क जाम

Accident News: संझौली थाना क्षेत्र के सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन युवकों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल का इलाज बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान दीपक कुमार (23 वर्ष) और सत्येंद्र कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दीपक कुमार के पिता का नाम अनिल कुमार सिंह है, जबकि सत्येंद्र कुमार के पिता जयराम सिंह हैं। दोनों युवक ग्राम पकड़ी, थाना राजपुर के रहने वाले थे। घायल युवक का नाम प्रिंस सिंह (13 साल) है।

Accident News स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची संझौली थाना पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button