लेटेस्ट न्यूज़

Bank Holiday on Monday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक,जाने क्यों

Bank Holiday on Monday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक,जाने क्यों इस बार यह एक लॉन्ग वीकेंड है। 14-15 सितंबर को शनिवार और रविवार है। इसके बाद 16 सितंबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद मनाई जाएगी। ईद-ए-मिलाद की सरकारी छुट्टी है। इसके बाद 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। अब लोगों के मन में यह सवाल है कि सोमवार यानी 16 सिंतबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं। वैसे तो आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। बैंक के मोबाइल ऐप पर तमाम तरह की सर्विसेज उपलब्ध रहती हैं। फिर भी लोन लेने जैसे कई काम हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। लेकिन आप बैंक ब्रांच जाएं और वह बंद हो तो? आपका काम रुक जाएगा और वक्त भी बर्बाद होगा। इससे बचने के लिए आपको पहले से पता होना चाहिए कि आपका बैंक कब-कब बंद रहने वाला है। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश होता है। इस महीने यानी सितंबर 2024 की बात करें, तो इसमें कुल 15 छुट्टियां हैं। आइए जानते हैं कि ईद पर बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं।

Read Also: 2,203 रुपए की मंथली EMI देकर गर्लफ्रेंड के लिए ख़रीदे शानदार Electric Scooter,देखे

Bank Holiday on Monday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक,जाने क्यों

सोमवार, 16 सितंबर 2024 को देशभर में मिलाद-उन-नबी/ईद-ए मिलाद/पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन/बारा वफात मनाया जाएगा। इस दिन गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 17 सितंबर को इंद्रजात्रा/ईद-ए मिलाद/मिलाद-उन-नबी पर सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को Pang-Lhabsol है, इसके चलते असम में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday on Monday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक,जाने क्यों

  • 14 सितंबर: कर्म पूजा/प्रथम ओणम (केरल, झारखंड)
  • 15 सितंबर: रविवार
  • 16 सितंबर: मिलाद-उन-नबी या ईद-ए मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफात) (गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड)
  • 17 सितंबर: इंद्रजात्रा/ईद-ए मिलाद (मिलाद-उन-नबी) (सिक्किम, छत्तीसगढ़)
  • 18 सितंबर: Pang-Lhabsol (असम)
  • 20 सितंबर: ईद-ए मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर
  • 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)
  • 22 सितंबर: रविवार
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन (जम्मू, श्रीनगर)
  • 28 सितंबर: चौथा शनिवार
  • 29 सितंबर: रविवार

Related Articles

Back to top button