Firing at railway station: रेलवे स्टेशन पर चली गोली, यात्रियों में मचा हड़कंप – RGH NEWS
देश

Firing at railway station: रेलवे स्टेशन पर चली गोली, यात्रियों में मचा हड़कंप

Firing at railway station बदलापुर: मुंबई से सटे बदलापुर रेलवे स्टेशन पद उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर ही गोलीबारी हो गई। स्टेशन पर गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई। जिसके फौरन बाद हमलावर को तुरंत काबू कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया।

प्लेटफार्म पर गोली बारी
Firing at railway station जानकारी में सामने आया है कि बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ वाले समय में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी शाम करीब 6 बजे होम प्लेटफॉर्म पर हुई, शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोली चलाई। इस घटना से यात्रियों में व्यापक दहशत फैल गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अब जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button