Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे शराब के नशे में स्कूल पहुंचे मास्टर साहब , किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल,स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे शराब के नशे में स्कूल पहुंचे मास्टर साहब , किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल,स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

Cg News पत्थलगाँव : छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से शराबी शिक्षकों की हरकते थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की लाख कोशिशों बाद भी शराबी शिक्षकों से मुक्ति छात्रों को नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी शिक्षक लापरवाही से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पत्थलगांव से सामने आया है। जहां एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद पूरे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Cg News जानकारी के अनुसार, मामला माध्यमिक स्कूल डोभ का का है। जहां एक शिक्षक स्कूल संचालन के दौरान शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। तभी किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में शराबी शिक्षक ये कहते हुए​ दिखाई दे रहा है कि मेरी तबीयत खराब है और खून चेकअप का हवाला दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचा। बगीचा शिक्षा अधिकारी ने उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button