Sarkari Naukri 2024:सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, यहां कुल 733 पदों पर निकली बंपर भर्ती – RGH NEWS
देश

Sarkari Naukri 2024:सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, यहां कुल 733 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Sarkari Naukri 2024 नई दिल्ली: अगर आप बेरोजगार है और आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो खबर आपके लिए है। दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए नॉटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 यानी कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। इसके अलावा आयोग ने सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल आठ पद एवं समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन के माध्यम से फार्म भर सकते हैं। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे।

राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)
आरएएस के 28 पद

आरपीएस के 50 पद

लेखा सेवा के 109

उद्योग सेवा के 2

सहकारी सेवा-12

परिवहन सेवा-2

बीमा सेवा-3

वाणिज्यिक कर सेवा के 59

खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 7

राज्य कृषि सेवा के 16

श्रम कल्याण सेवा-2

समेकित बाल विकास सेवाएं 13

ग्रामीण विकास सेवा के 40

नियोजन सेवा-3

श्रम कल्याण सेवा-2

कुल 346
अधीनस्थ सेवा के पद: (आयोग के अनुसार)
देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11

देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2

सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए)- 41

सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)2

राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 166

तहसीलदार सेवा (एसए) 12

राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) के 17

खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 1

राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एनएसए के 1

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए के 42

राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-8

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3

राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 8

राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-55

कुल 387

 

Related Articles

Back to top button