Chandra Grahan: लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा खतरनाक – RGH NEWS
देश

Chandra Grahan: लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा खतरनाक

Chandra Grahan:नई दिल्ली: कुछ ही दिन बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि सितंबर महीने के 18 तारीख को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। आपको बता दें कि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसकी अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस ग्रहण का कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मेष राशि: इन लोगों को रिश्‍तों में मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। व्‍यापार में हानि हो सकती है। बेहतर है कि इस दौरान संभलकर व्‍यवहार करें। रोमांटिक पार्टनर, एक अच्छा दोस्त, एक बिजनेस पार्टनर या यहां तक कि एक दुश्मन भी हो सकता है।

कर्क राशि: इन लोगों के करियर में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस चंद्र ग्रहण से उनका करियर क्षेत्र सक्रिय होगा। आप मजबूर होकर नौकरी छोड़ने या बदलने की योजना बना सकते हैं। पर्सनल लाइफ में समस्याएं हो सकती है। इसीलिए सोच सकझकर फैसला लेने की जरूरत है।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है।

Chandra Grahan मकर राशि: मकर राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण सेहत संबंधी समस्‍याएं दे सकता है। घर के बुजुर्गों से मनमुटाव हो सकता है, जो कि आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button