Singham Again: Singham Again की रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट – RGH NEWS
मनोरंजन

Singham Again: Singham Again की रिलीज डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट

Singham Again  मुंबई : पिछले कुछ महीनों में कई बेहतरीन फ़िल्में बड़े पर्दें पर रिलीज हुई है। वहीं आने वाले समय में कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली है। इन्ही में से एक है अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “सिंघम अगेन”, यह फिल्म भी जल्द ही बड़े पर्दें पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरीके की अफवाह फैली थी। वहीं अब जानकारी सामने आ रही है कि, फिल्म का शूट पूरा हो चुका है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ये स्टार
Singham Again : फिल्म “सिंघम अगेन” के प्रमोशन अक्टूबर 2024 से शुरू होंगे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित “सिंघम अगेन” में अजय देवगन एक बार फिर बजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।जियो स्टूडियोज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित “सिंघम अगेन” का दीवाली पर आना कन्फर्म है, पर एक्जैक्ट किस तारीख को रिलीज होगी उसका भी जल्द ऐलान होगा।

Related Articles

Back to top button