ये क्या कर गए नेताजी…कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का युवती के साथ अश्लील वीडियो कॉल फुटेज वायरल…

RGHNEWS लड़कियों से वीडियो कॉलिंग पर बात करने का शौक भारी पड़ गया। अश्लील हरकतों की वजह से कांग्रेस के एक नेता चर्चा में हैं। मामला कोंडागांव जिले का है। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष जीतेंद्र दुबे एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वो किसी लड़की से कॉल पर बातचीत करते दिख रहे हैं । यह वीडियो बेहद निजी है लड़की से बात करते हुए जितेंद्र कुछ अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं। 3 दिन पहले वायरल हुआ ये वीडियो अब कोंडागांव जिले में सियासी तौर पर चर्चा में है।
आखिर कैसे वायरल हुआ वीडियो
जितेंद्र दुबे की वीडियो कॉल पर बातचीत मोबाइल के स्क्रीन रिकॉर्डर से रिकॉर्ड की गई थी । माना जा रहा है कि इसे जितेंद्र दुबे ने ही रिकॉर्ड किया था। सूत्रों के मुताबिक किसी को जीतेंद्र का मोबाइल फोन मिला होगा और इसके बाद यह वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो में दिख रही युवती कौन है, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।



