छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल श्री रमेन डेका 30 अगस्त को महासमुंद आएंगे

महासमुंद 29 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का 30 अगस्त 2024 को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह  10 .30 बजे रायपुर से रवाना होकर  11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुँचेंगे। दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहाँ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर सिरपुर भ्रमण करेंगे। श्री डेका शाम 4 बजे  राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button