*✍️5 महीने की प्रेग्नेंट बीबी को करता था शारीरक संबंध के लिए जबरदस्ती,फिर बीबी ने जो किया उसे सुन हर कोई हैरान है…*

RGHNEWS तमिलनाडु के ईरोड में एक सनसनीखेज वारदात हो गई. जान लें कि आरोपी महिला का नाम मैथिली है. उसकी शादी पीड़ित नंद कुमार के साथ 8 महीने पहले ही हुई थी. पांच महीने पहले महिला प्रेग्नेंट हो गई थी.गौरतलब है कि नंद कुमार खेती का काम करता था. नंद कुमार की मैथिली से शादी दूसरी थी. आरोप के मुताबिक, 5 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद नंद कुमार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था. जब मैथिली ने उसकी बात नहीं मानी तो नंद कुमार उसे टॉर्चर करने लगा.
बीते 28 जनवरी को आरोपी महिला ने अपने पति को खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया. जिसके बाद 3 दिन बाद 31 जनवरी को पीड़ित को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. फिर 16 दिन इलाज चलने के बाद नंद कुमार की मौत हो गई.इस मामले पर अधियुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस. रवि ने कहा कि नंद कुमार ने 15 फरवरी को अस्पताल में आखिरी सांस ली. जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी. फिर बीते शुक्रवार को आरोपी महिला मैथिली ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने मैथिली को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



