*✍️रात में गर्म दूध पीकर सोने के 5 जबरदस्त फायदे, जानें किन समस्याओं से मिलेगी मुक्ति…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आयुर्वेद के अनुसार दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किसी वजह से आपका मील मिस हो जाता है, तो एक गिलास दूध पीकर आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं। दिन की बजाय रात में दूध पीने को सबसे फायदेमंद माना जाता है। आइए, जानते हैं रात को दूध पीने के क्या है फायदे-
कैल्शियम की पूर्ति
हमारे दांतों और हड्डिीयों को कैल्शियम की जरूरत होती है। हर रोज गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
एनर्जी बढ़ाने में कारगर
दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है।
थकावट दूर करने के लिए
अगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्दी थक जाते हैं, तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। बच्चों को खासतौर पर हर रोज दूध दिया जाना चाहिए।
गले के लिए फायदेमंद
दूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है। अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं।
तनाव दूर करने के लिए
ऑफिस से घर लौटने पर आप दिनभर का तनाव भी अपने साथ लेकर आते हैं। ऐसे में हल्का गर्म दूध पीना आपको इस तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगा। दूध पीने के बाद दिनभर का तनाव कम हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे।



