Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे 2 मासूम बच्चों की डबरी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Cg News जगदलपुर 26 अगस्त 2024। जगदलपुर में एक ही गांव के दो मासूम बच्चों के डबरी में डूब जाने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की मां डबरी में पानी भरने गयी हुइ थी। इसी दौरान बच्चे खेलते-खेलते डबरी के पास पहुंच गये और फिर गहरे हिस्से में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव में मातम व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बच्चों की मौत की ये घटना भानपुरी थाना क्षेत्र में ग्राम पिपलावंड की है। बताया जा रहा है कि पिपलावंड गांव में रहने वाले बुलकु राम बघेल की साढ़े 3 साल की बेटी ईश्वरी बघेल और नंदो राम कश्यप का 4 साल का बेटा विकास कुमार कश्यप अपनी मां के साथ नल में पानी भरने के लिए गए हुए थे। पानी भरने के दौरान अचानक ईश्वरी और विकास वहां से खेलते खेलते डबरी के पास पहुंच गये और पानी में उतर गये। वहीं नल के पास से बच्चों अचानक गायब हो जाने से घबराई महिला ने दोनों बच्चों की काफी खोजबीन की। लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए।

Cg News महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन गावं वालों की मदद से शुरू की गई।काफी खोजबीन के दौरान ग्रामीण मनकू की बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव देखा गया। परिजनों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button