टेक्नोलोजी

*✍️तुरंत बदल लीजिए अपनी WhatsApp सेटिंग, नहीं तो हैक हो सकता है आपका अकाउंट, देखें कैसे करें सेटिंग….!!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी अगर आप भी चाहते हैं कि कोई आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक ना कर ले, तो तुंरत अपनी सेटिंग्स में जरूरी बदलाव कर लीजिए। इन दिनों हैकर्स ने व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस पाने का नया तरीका खोज लिया है। साइबर सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट Zak Doffman की मानें तो इस तरीके से हैकर्स अपने डिवाइस में आपका व्हाट्सएप लॉगिन कर लेंगे। साइबर एक्सपर्ट ने इस तरीके को विस्तार से समझाया है।

किस तरह काम करता है यह ‘खतरनाक’ तरीका
दरअसल जब भी आप किसी नए डिवाइस में व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करते हैं, तब व्हाट्सएप आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक वेरिफिकेशन एसएमएस भेजता है। गलती से अगर किसी जालसाज के हाथ में आपका फोन है और आपने एसएमएस का Preview लॉक स्क्रीन पर भी दिखाने की सेटिंग रखी हुई है तो आप बड़े खतरे में पड़ सकते हैं।

 

बड़े काम की यह WhatsApp Settings
व्हाट्सएप में यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) नाम का एक फीचर दिया जाता है। इसमें आपको एक 6 डिजिट का कोड सेट करना होता है। इस फीचर का फायदा यह है कि जब भी आप किसी नए डिवाइस पर अपना व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन करते हैं तो आपसे यह कोड मांगा जाएगा। इतना ही नहीं, यह कोड आपसे बीच में भी कभी पूछा जा सकता है।

ऐसे एक्टिवेट करें यह सेटिंग
टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट करने के लिए आपको अपना व्हाट्सएप ओपन करना होगा।
इसके बाद Settings और फिर Account में जाएं।
यहां आपको Two-Step Verification नाम का विकल्प दिखाई देगा।
Enable का ऑप्शन चुनने के बाद अपनी पसंद का एक कोड सेट कर लें।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button