Raigarh News: रायगढ़ जिला के इस क्षेत्र मे तेज बारिश से बहा पुल का हिस्सा,परेशानी मे लोग – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ जिला के इस क्षेत्र मे तेज बारिश से बहा पुल का हिस्सा,परेशानी मे लोग

Raigarh News रायगढ़ जिला के घरघोड़ा ब्लाॅक के कया क्षेत्र में रात में हुई तेज बारिश के कारण पुल के सामने का हिस्सा बह गया। इससे पुल के इस पार से उस पार जाने के लिए लोगों का रास्ता बंद हो गया। यह मर्दन नाला में बना रईघाट पुल है और सुबह ग्रामीणों ने इस पुल को देखा। बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना पुल है और इसकी भी स्थिति सही नहीं है। पुल पर जगह जगह गड्ढे हैं। अब तेज बारिश आती है तो इसका असर पूरे पुल पर भी पड़ सकता है। रईघाट का यह पुल कमतरा, सहसपुर, लैलूंगा से यह रोड घरघोड़ा तहसील को जोड़ता है। इससे हर दिन काफी संख्या में लोग आना जाना करते हैं।

कया बस्ती से कई छात्र-छात्राएं पुल पार कर प्राईमरी, मिडिल व हाई स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं, लेकिन सुबह जब उन्होंने पुल के सामने हिस्से को बहा देखा तो कई बच्चे आज स्कूल भी नहीं जा सके। मिट्टी कटाव के कारण पुल के इस रोड पर पानी भी भर गया था।

गांव के राजकुमार राठिया ने बताया कि अब पुल उस पार के गांव के लोगों को घरघोड़ा जाने के लिए मालपानी, बटुराकछार की ओर से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस क्षेत्र में बटुराकछार का क्षेत्र हाथी प्रभावित गांव भी हैं। ऐसे में रात के समय कोई खतरा भी हो सकता है।

Raigarh News ग्रामीणों ने बताया कि कया गांव करीब तीन हजार की आबादी वाला गांव है और हर दिन लोगों को पुल से आना जाना लगा होता है, लेकिन अब उन्हें समस्याएं हो रही है। वहीं बताया जा रहा है कि कया क्षेत्र में रूक रूक कर अब भी बारिश हो रही है।

Related Articles

Back to top button