Raigarh News: मंदिर दर्शन करने आयी तीन वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ी, पुलिस ने तुरंत ढूंढकर सकुशल लौटाया – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: मंदिर दर्शन करने आयी तीन वर्षीय बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ी, पुलिस ने तुरंत ढूंढकर सकुशल लौटाया

Raigarh News *19 अगस्त रायगढ़,* । आज सावन के अंतिम सोमवार को श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा, रायगढ़ मंय दर्शनार्थीयों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की व्यापक व्यवस्था लगाई गई है । बाबाधाम दर्शन के लिए कनकटुरा, जिला झारसुगडा (उड़ीसा) के दशरथ कालो अपनी पत्नी व 03 वर्षीय बेटी प्रिंसी कालो के साथ आये थे, जहां बच्ची प्रिंसी कालो अपने परिजनों से अलग हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों का पता लगाया और कुछ ही समय में बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

Raigarh News पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की बदौलत, प्रिंसी कालों को सुरक्षित उनके परिवार के साथ वापस मिलाया जा सका।

Related Articles

Back to top button