Udhampur Encounter: सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद – RGH NEWS
देश

Udhampur Encounter: सुरक्षा बलों के काफिले पर आतंकी हमला, CRPF का एक जवान शहीद

Udhampur Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर उधमपुर के डुडु इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हो गई. जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर को गोली लग गई. इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है. फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

Udhampur Encounter इलाके में गश्त के दौरान आतंकियों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि उधमपुर के चेल, डुडु में इलाके में डोमिनेशन गश्त के दौरान, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद जवानों ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं. जिसमें सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर को गोली लग गई और उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में आतंकियों की तलाश कर रहे हैं.

 

 

 

Related Articles

Back to top button