Doctor Suicide : AIIMS अस्पताल के न्यूरो सर्जन ने की आत्महत्या,वजह जानकार हो जायेगे हैरान
Doctor Suicide नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एम्स अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। डॉक्टर के आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
Doctor Suicide : फ़िलहाल पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मृतक डॉक्टर ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सक न्यूरो सर्जन था।जिसकी उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है।



