DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, मिलने जा रही है ये बड़ी सौगात – RGH NEWS
देश

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, मिलने जा रही है ये बड़ी सौगात

DA Hike:नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में इस महीने नहीं, बल्कि अगले महीने बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA/DR में वृद्धि करती है और मार्च और सितंबर में इसकी घोषणा करती है। हालांकि, वृद्धि को जनवरी और जुलाई से लागू किया जाता है। ऐसे में ये उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस बार DA और DR में 3 फीसदी की वृद्धि को मंजूरी दे सकती है। DA, सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला भत्ता है, जबकि पेंशनभोगियों को DR मिलता है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA को 50 फीसदी तक बढ़ा दिया है। DA के 50% तक पहुंचने के बाद, कई अन्य भत्तों, जैसे कि मकान किराया भत्ता (HRA), में भी वृद्धि की गई है। सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA/DR में वृद्धि करती है और मार्च और सितंबर में इसकी घोषणा करती है। हालांकि, वृद्धि को जनवरी और जुलाई से लागू किया जाता है।

Read more : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता!

नरेंद्र मोदी सरकार अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा (3% DA Hike) करती है, तो फिर ये वर्तमान के 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी पर पहुंच जाएगा। DA में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, कर्मचारियों के DA में इजाफे को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान या टिप्पणी नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि इस सितंबर सरकार दूसरे डीए हाइक को लेकर ऐलान कर सकती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी की मूल वेतन ₹18,000 है।
DA Hike 3 फीसदी DA वृद्धि के बाद, वेतन में प्रति माह ₹540 की वृद्धि होगी।
इससे वार्षिक आय में ₹6,480 की वृद्धि होगी।
कर्मचारी जिसकी मूल वेतन ₹56,900 है।
DA में वृद्धि के बाद, वेतन में प्रति माह ₹1,707 या वार्षिक ₹20,484 की वृद्धि होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button