Indian Railway: बुजुर्गों के रेल किराए में छूट पर हो गया बड़ा फैसला..जानें अपडेटस .. – RGH NEWS
देश

Indian Railway: बुजुर्गों के रेल किराए में छूट पर हो गया बड़ा फैसला..जानें अपडेटस ..

Indian Railway: नई दिल्ली: कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को रेलवे ने वापिस ले लिया था। इसके तहत बुजुर्गों को किराए के साथ कई अन्य छूट भी शामिल थी। इस फैसले का विपक्ष ने विरोध किया था लेकिन सरकार अपने फैसले पर कायम रही और अब भी यह छूट बहाल नहीं की जा सकी है। वही किराए में विशेष छूट फिर बहाल करने की मांगों के बीच सरकार ने संसद में अपना इरादा एक बार फिर से स्पष्ट किया है।

सबको मिल रही छूट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वरिष्ठ नागरिकों और स्पोर्ट्स पर्सन्स को रेल किराए में छूट को लेकर सवालों का संसद में शुक्रवार को जवाब दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल ने 2022-23 में यात्रियों को किफायती सेवाएं मुहैया कराने के लिए करीब 57 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी। बकौल रेल मंत्री, भारतीय रेल के द्वारा दी गई यह सब्सिडी सभी श्रेणी के यात्रियों के लिए किराए के 46 फीसदी के बराबर बैठती है।

छूट पर दी गई 56,993 करोड़ की सब्सिडी
रेल मंत्री से पूछा गया था कि क्या वरिष्ठ नागरिकों और खेल से जुड़े लोगों को रेलवे टिकट पर उस छूट का लाभ अभी भी मिल रहा है, जो उन्हें मार्च 2020 से पहले मिला करता था। साथ ही सरकार से छूट को फिर से बहाल करने की योजना के बारे में पूछा गया था। जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे समाज के सभी वर्ग के लोगों को किफायती सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास करता है। इसके लिए रेलवे की ओर से 2022-23 में किराए पर 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई।

रेलवे का दावा- इतनी मिल रही छूट
Indian Railway उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से दी जा रही सब्सिडी औसतन सभी यात्रियों के लिए कुल किराए के करीब 46 फीसदी के बराबर है। इस सब्सिडी का लाभ सभी रेल यात्रियों को मिल रहा है। उसके अलावा दिव्यांगजनों की 4 श्रेणियों, मरीजों की 11 श्रेणियों और विद्यार्थियों की 8 श्रेणियों को रेलवे की ओर से किराए पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button