मनोरंजन

*✍️बड़ी खबर!तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी,हादसे में 4 लोगों की मौत,मौके पर पहुंची पुलिस…*

RGHNEWS मध्यप्रदेश के सीधी से हादसे की बड़ी खबर है। एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। वहीं मौके पर 7 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक मृतकों और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। SDRF, गौताखोरों की टीम मौके पर पहुंची है। नहर के जल स्तर को कम करने सिहावल नहर को चालू किया गया है। बाणसागर नहर का पानी तेजी से सिहावल नहर में भेजा जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button