मनोरंजन

*✍️खुशखबरी!टिक-टॉक की हो सकती है वापसी भारत सरकार से बात कर रही है बाइटडांस…*

RGHNEWS  अगर आप देश में TikTok बैन होने से मायूस हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है. भारत में एक बार फिर TikTok वापसी कर सकता है. टेक कंपनी Bytedance इस शॉर्ट वीडियो ऐप (Short Video App) को भारत में लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आप दोबारा से इस ऐप का मजा ले सकेंगे.

सरकार से चल रही है बात

इस बीच Bloomberg न्यूज के हवाले से खबर है कि जल्द ही भारत में टिक-टॉक की वापसी हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक कंपनी की पूरी कोशिश है कि टिक-टॉक पर लगा बैन भारत सरकार हटा ले. Bytedance अब अपने सबसे पॉपुलर TikTok ऐप का भारतीय बिजनेस एक देसी टेक कंपनी Glance को बेच सकती है. बता दें कि Glance ऐप एक भारतीय कंपनी InMobi Group द्वारा संचालित होती है. इसी कंपनी का एक पॉपुलर ऐप Roposo भी है.बैन से पहले भारत में टिक टॉक का कारोबार खूब फल फूल रहा था लेकिन बैन के बाद कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है. कंपनी भारत सरकार से बातचीत कर टिक-टॉक को दोबारा शुरू कराना चाहती है जिससे उसके कारोबार को पहले की तरह गति मिल सके.

पिछले महीने भारत से समेटा था कारोबार
तय गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के मामले में भारत सरकार ने टिकटॉक समेत कुल 59 चाइनीज ऐप को जुलाई 2020 में बैन कर दिया था. तब से भारत में टिक-टॉक की टीम तो थी लेकिन कोई काम नहीं चल रहा था. हाल ही में बैन को स्थायी करने के बाद पिछले महीने टिकटॉक ने 2000 कर्मचारियों को हटा दिया था जिससे कई लोग रातों-रात सड़कों पर आ गए थे.

पूरी दुनिया में टिक-टॉक का कारोबार है. भारत में लगभग 20 करोड़ लोग टिक-टॉक का इस्तेमाल करते हैं. भारत में टिकटॉक को चलाने वाली कंपनी बाइटडांस के 7 ऑफिस थे. गुरुग्राम के अलावा मुंबई, हैदराबाद, बैंगलुरू और चेन्नई में बाइटडांस के ऑफिस थे. भारत में बैन किए जाने से पहले टिक-टॉक तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन बैन होने के बाद बाइटडांस को एक दिन में लगभग 3 करोड़ 64 लाख का नुकसान हो रहा था

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button