*✍️ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसके प्रेमी और दोस्त ने ही शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज…*

RGHNEW दुष्कर्म के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे है ताजा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है जहां ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने रेप किया. अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उसकी फेसबुक पर बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी सुमन सिंह राजपूत के साथ दोस्ती हुई थी. कुछ दिनों में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया.सुमन युवती को मॉल व दूसरी जगहों पर घुमाने ले जाता था. घटना के दिन उसने युवती को बिरसानगर के कुआं मैदान के पास रहने वाली अपनी बहन से भी मिलाया. उसके बाद दोनों अपने दोस्त सागर महाली के साथ हुरलुंग में पिकनिक मनाने गए.
पिकनिक के दौरान प्रेमी और उसके दोस्त ने पहले युवती को शराब पिलाई उसके बाद नशे में युवती के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया. युवती ने बताया कि घर छोड़ने के क्रम में उसके प्रेमी ने घर के पास ही उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया. इधर, मामले के बाद पुलिस द्वारा खासमहल स्थित सदर अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.