*✍️सावधान! बाजार में चल रहे है 50-200 रुपए के नकली नोट,RBI ने ग्राहकों को किया जागरूक, ऐसे करें नोटो की पहचान…*

RGHNEWS बाजार में धड़ल्ले से 50-200 रुपए के नकली नोट चल रहे है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्राहकों को जागरूक करने के लिए आगे आई है। उन्होंने नकली नोटों की पहचान बताई है। आरबीआई के मुताबिक कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जालसाजों ने अब बड़े Currency note के बजाय छोटे नोटों के साथ खिलवाड़ शुरू किया है यानि वे छोटी करंसी के नकली नोट बाजार में फैला रहे हैं।RBI ने लोगों को नकली नोट के इस्तेमाल के लिए सतर्क किया है। साथ ही असली और नकली नोट की पहचान करना भी बताया है।रिजर्व बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेंजर बी महेश ने एक कार्यक्रम में कहा कि मार्च-अप्रैल के बाद सभी पुराने नोट चलन से बाहर हो जाएंगे। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। 100 रुपए, 10 रुपए और 5 रुपए के पुराने नोट के बदले नए नोट आ चुके हैं। फिलहाल 100, 10 और 5 के नए और पुराने दोनों नोट मार्केट में चल रहे हैं।
ऐसे करें नोट की पहचान
50 रुपए के असली नोट में Front में मूल्य वर्ग में 50 के साथ आर-पार मिलान कीजिए
देवनागरी में 50 लिखा है
बीच में महात्मा गांधी की फोटो है
माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ’50’ लिखा है
demetalised security thread है जिस पर ‘भारत’ और RBI दर्ज है
दाईं ओर अशोक Ashoka Pillar emblem है
इलेक्ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क है
नंबर पैनल ऊपर बाएं तरफ और नीचे दाईं तरफ छोटे से बढ़ते आकार में लिखे होते हैंReverse में ऐसे पहचानें नोट
50 रुपए के नोट में पीछे की तरफ छपने वाला साल, स्वच्छ भारत लोगो और स्लोगन, Language पैनल और आकार 66*135 mm होता है। जबकि 200 रुपए के नोट में लगभग सभी चीजें वहीं होती हैं।
इसमें नोट तिरछा करने पर हरे रंग का धागा नीले रंग में दिखाई देता है।
आम जनता यहां कर सकती है शिकायत