*✍️जाने एक महीने मे कितनी जमा हुई राम मंदिर के लिए चंदा…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने के लिए पिछले महीने शुरू हुआ अभियान तेजी से चल रहा है और अब तक 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इकट्ठा हो चुकी है. पिछले महीने मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से शुरू हुई इस देशव्यापी मुहिम में 30 दिनों से भी कम समय में यह राशि जुटाई गई है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने बताया, ‘गुरुवार (11 फरवरी) शाम को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1,511 करोड़ रुपये एकत्र किए गए हैं.’
27 फरवरी तक चलेगा निधि समर्पण अभियान
चंपत राय ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी को शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान 27 फरवरी तक चलेगा. मकर संक्रांति से शुरू होकर माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती तक चलने वाले इस देशव्यापी अभियान में बड़े पैमाने पर राशि इकट्ठा होने की संभावना है.