राजनीतिक

*✍️रेलवे पटरी पर मिला पूर्व मंत्री के भतीजे का शव…मृतक के भाई ने लगाया हत्‍या का आरोप…*

RGHNEWS अमेठी  उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव शुक्रवार को अमेठी में खरौना गांव के पास रेल पटरी से बरामद किया गया।

अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक शुभम (20) 11 फरवरी की शाम को घर से निकला था और शुक्रवार सुबह उसका शव अमेठी के खरौना के पास रेल पटरी पर मिला।

गौरतलब है कि शुभम पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा है। गायत्री प्रसाद प्रजापति कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद है

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button