*✍️भीषण सड़क हादसा 130 गाड़ियां आपस में टकराई,हादसे में 6 लोगों की मौत दर्जनों लोग घायल...* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️भीषण सड़क हादसा 130 गाड़ियां आपस में टकराई,हादसे में 6 लोगों की मौत दर्जनों लोग घायल…*

RGHNEWS अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बर्फीले सड़क पर फिसलन के कारण करीब 130 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकी दर्जनों लोग घायल हो गए. अमेरिका के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की वजह से पूरी सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई थी और माना जा रहा है कि हादसा इसी कारण हुआ है.टेक्सास के के फोर्ट वर्थ  में हुई यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि गाड़ियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. कई कारें ट्रकों के नीचे दब गईं.अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के फोर्ट वर्थ में हुई दुर्घटना के बाद करीब दो किलोमीटर से ज्यादा का क्षेत्र प्रभावित रहा.भीषण दुर्घटना के बाद दर्जनों लोग बर्फीले तूफान के बीच पूरी रात फंसे रहे. बचाव दल ने सुबह ट्रैफिक को सामान्य किया.बचाव दल को कारों में दबे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.अधिकारियों ने बताया कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह घटना एक ट्रक के डाउनहिल स्ट्रेच पर नियंत्रण खोने के बाद हुई है. ट्रक पर नियंत्रण खोने की वजह से कारें आपस में भीड़ गईं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button