मनोरंजन

*✍️अब आपको लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, हेल्थ पॉलिसी या मोटर पॉलिसी की सेफ्टी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं,IRDAI ने जारी किया आदेश….*

RGHNEWS अब आपको अपनी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी, हेल्थ पॉलिसी या मोटर पॉलिसी की सेफ्टी को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. इन पॉलिसी पेपर्स को फाइलों में सजाकर या ई-मेल में अलग से फोल्डर बनाकर रखने की बजाय जल्द ही आप इन्हें सरकार के सबसे सुरक्षित ऐप में से एक Digilocker में रख सकेंगे.

पॉलिसी के पेपर्स बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट्स होंते हैं, जरूरत के वक्त अगर ये नहीं मिले या खराब हालत में मिले तो कई बार आप पॉलिसी के फायदों से भी चूक सकते हैं. लेकिन अब ‘Digilocker’ में ये हमेशा हमेशा के लिए सुरक्षित रहेंगे.

बीमा कंपनियां देंगी ‘Digilocker की सुविधा
इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वो अपने रीटेल पॉलिसीधारकों से Digilocker की सुविधा के बारे में बताएं ताकि वो इसका इस्तेमाल कर सकें. बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को इसकी प्रक्रिया भी बताएं कि कैसे वो Digilocker में अपनी पॉलिसीज को रख सकते हैं.IRDAI ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वो IT सिस्टम को Digilocker सुविधाओं से जोड़ें ताकि इश्योरेंस सेक्टर में Digilocker की स्वीकार्यता को प्रोत्साहन मिले. जिससे बीमाधार Digilocker का इस्तेमाल अपने सभी पॉलिसी रिकॉर्ड्स को संभालकर रखने में कर सकें. अपने नए सर्कुलर में IRDAI का दावा है कि Digilocker से बीमा इंडस्ट्री का बहुत खर्च बचेगा और ग्राहकों की शिकायतों में भी कमी आएगी.

क्या होता है Digilocker?
ये  डिजिटल लॉकर होता है यानी डिजिटल तिजोरी जिसमें आप अपने जरूरी कागजातों की कॉपी को सुरक्षित रख सकते हैं, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, गाड़ी की RC, आधार वोटर आईडी कार्ड और कई सारे दूसरे दस्तावेज भी इसमें सुरक्षित रखा जा सकता है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button