Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवक को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट,घटना से तनाव, अस्पताल में पुलिस बल तैनात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवक को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट,घटना से तनाव, अस्पताल में पुलिस बल तैनात

Cg News छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में बीती रात 10 से ज्यादा हमलावरों ने एक युवक को चाकूओं से वार कर मार डाला। 10 से ज्यादा आरोपी हथियारों से लैस पहुंचे थे। युवक के सिर, सीने और पेट में कई वार किया गया है। वारदात के बाद मनेंद्रगढ़ में तनाव की स्थिति रही। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली ऑफिस के पास बीती रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले के 10 युवक हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। 2 दिनों पहले मारपीट की घटना को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।

अस्पताल में हो गई घायल युवक की मौत

मयूर के अन्य दोस्तों पर भी हमले की कोशिश की गई, लेकिन वह भाग गए। रवि यादव और युवकों के हमले से मयूर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। उसे मौके पर छोड़कर हमलावर भाग निकले। मयूर के दोस्तों ने करीब 11 बजे उसे गंभीर हालत में CHC मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मयूर की मौत हो गई।

Read more : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव गरियाबंद जिले के प्रवास पर जाएंगे

घटना से तनाव, अस्पताल में पुलिस बल तैनात

Cg News घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल रात को ही अस्पताल पहुंचा। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल अस्पताल में तैनात कर दिया गया। सूचना पर मयूर जसूजा के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button