धर्म

Sawan Somwar 2024: सावन में चाहिए भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद, तो घर पर जरूर लाएं ये चीजें

Sawan Somwar 2024: वैसे तो हिंदू धर्म में हर एक तीज-त्योहार का विशेष महत्व होता है। जिसका अपना अलग ही महत्व होता है। सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस माह में भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार और मंगलवार के दिन व्रत किया जाता है। साथ ही महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में कहा जाता है कि सावन के समय में कुछ ऐसी चीजें भगवान शिव को प्रिय है उसे घर पर लाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

इस बार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। दरअसल कई वर्षों बाद सावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सावन का आखिरी दिन भी सोमवार को पड़ रहा है। इसके अलावा भी सावन माह में कई तरह के शुभ योग भी बनेंगे। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

घर पर लाएं ये चीजें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में भगवान शिव का त्रिशूल होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार को आप महादेव का प्रिय त्रिशूल घर जरूर लाएं।

Read more : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सियान सदन भवन का किया लोकार्पण

सावन के महीने में घर बेलपत्र लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा में शामिल किया जाता है, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में बरकत और शुभता आती है।

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां भगवान शिव के आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष पैदा हुआ। इसी वजह से सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

सावन के महीने में पवित्र नदी से जल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विधान है। इसलिए इस माह में घर गंगाजल लाएं और प्रभु का अभिषेक करें। माना जाता है कि इससे प्रभु प्रसन्न होते हैं और इंसान की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

Sawan Somwar 2024 भगवान शिव का आभूषण नाग-नागिन को भी माना जाता है। इसलिए सावन के महीने में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाएं। इसे घर के मुख्य द्वार के नीचे दबाने से व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लगते हैं।

 

Related Articles

Back to top button