छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

नारायणपुर : पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगॉंव में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नारायणपुर, 12 जुलाई 2024

विश्व जनसंख्या दिवस एवं राज्य सरकार के पर्यावरण संरक्षण से प्रेरित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम को पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुपगॉंव नारायणपुर में 11 जुलाई को अति उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य  एस. के. मण्डल कार्यक्रम के संयोजक वरीष्ठतम शिक्षक श्री अनुपम शुक्ल एवं  अन्य शिक्षकों कलामुद्दीन अंसारी, आकाश, अर्पणा, निखिल, प्रशांत,हर्ष, गौरव कार्यालय अधीक्षक श्री सलीम आदि के साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मण्डल ने विश्व में बढ़ती जनसंख्या पर अपनी चिंता व्यक्त की और वरीष्ठतम शिक्षक श्री शुक्ल  ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागृति और जन सहयोग की भावना को बढ़ाने पर अपने विचार व्यक्त किये। हिन्दी शिक्षक श्री आकाश पटेल ने श्एक पेड़ माँ के नामश् कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इस कार्यक्रम के  दूरगामी प्रभाव को लेकर आश्वस्ति व्यक्त की। समाज विज्ञान अध्यापक श्री अंसारी जी ने धार्मिक परम्पराओं में पर्यावरण संरक्षण के सूत्रों को व्याख्यायित किया।

Related Articles

Back to top button