छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

रायपुर 12 जुलाई 2024
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अपने निवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने निवास पर आम और कटहल के पौधे लगाए। पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है। कलेक्टर ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर के साथ उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह, माता, मौसी ने वृक्षारोपण किया ।
Follow Us