*✍️सेक्स रैकेट का खुलासा: मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार… खुलासा के बाद क्या लगा आरोप पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS नोएडा बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एमएमआर मॉल में छापा मारकर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिना लाइसेंस के ही यह स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। स्पा में काम करने वाली सेक्स वर्कर ने स्थानीय पुलिस और कुछ पत्रकारों पर फ्री में सेक्स करने का आरोप लगाया हैं। छापे के बाद से स्पा संचालक फरार है।
नोएडा सेक्टर-18 स्थित वेब मॉल के 12 स्पा सेंटरों में बीते बुधवार शाम पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस को स्पा सेंटर से दर्जनों युवतियां सेक्स के धंधे में लिप्त मिली। बुलंदशहर के एमएमआर मॉल में भी ऐसा ही कुछ चल रहा था. रॉयल स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स का काला कारोबार चलाया जा रहा था. स्पा सेंटर के अंदर बैठा मैनेजर बाकायदा स्पा के नाम पर एंट्री फीस 900 रुपए डिजिटल पेमेंट के जरिए वसूल रहा था. मैनेजर का दावा है कि यह सब ऐसे ही नहीं चलता. पिछले तीन साल से उसका स्पा सेंटर मॉल में जमा हैं. मॉल से एक तरफ कोतवाली देहात तो दूसरी तरफ चौकी है. इन सब को भी हर्जाना देना होता हैं. इतना ही नहीं मैनेजर ने खुलासा करते हुए कहता है जिले में कुछ पत्रकार भी इस स्पा सेंटर से जुड़े हुए हैं.