जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

कोरिया 10 जुलाई 2024

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैकुण्ठपुर के महाप्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के लिये जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बैंकुण्ठपुर जिला कोरिया के माध्यम से स्वरोजगार योजना क्रियान्वित की जा रही है।
उन्होनें बताया कि योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए जिले में 39 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। उद्योग हेतु 50 लाख एवं सेवा क्षेत्र हेतु 20 लाख तक का ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जावेगा। जिसके लिये न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक के पास आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, एवं जाति प्रमाण पत्र, (जहां लागू हो), अंकसूची, जनसंख्या प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत, नगरपालिका का अनापत्ति प्रमाण पत्र, आवश्यक हैै।
योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग के हितग्राही द्वारा शहरी क्षेत्र में ईकाई स्थापित करने  पर 15 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ईकाई स्थापित करने पर 25 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। इसी प्रकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, नक्सल प्रभावित, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक को योजना में प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में ईकाई स्थापित करने पर 35 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र में ईकाई स्थापित करने पर 25 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। ये सभी ऋण बैको के माध्यम से दिये जायेगें।

जिले के कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र धारित आवेदकों को विशेष प्राथमिकता दी जावेगी। इच्छुक आवेदक योजना का लाभ लेना चाहते है, वेhttps://kviconline.gov.in/pmegp/वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन फार्म भर सकते हैं एवं फार्म पूर्ण होने के पश्चात फोटो, प्रोजेक्ट फाईल, जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड, अनापत्ति प्रमाण पत्र, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र (यदि हो तो) शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (8वी, 10वी, 12वी,) स्केन करके  च्क्थ् थ्पसम में नचसवंक करना होेगा।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कलेक्टर परिसर प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 61 में सम्पर्क कर दिनांक 31 जुलाई 2024 तक आवेदन पत्र एवं परियोजना प्रतिवेदन कार्यालयीन समय में प्राप्त कर जमा कर सकते है।

Related Articles

Back to top button