Cg News: बस चालक ने ट्रक को दी जबरजस्त टक्कर , हादसे मे इतने लोग हुये घायल??

Cg News: छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राज्यमार्ग सीतापुर से होकर अंबिकापुर तक जाने वाली बस मंगलवार की रात यात्रियों को लेकर अंबिकापुर आ रही थी। अंबिकापुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर रघुनाथपुर के दर्रीडीह तिराहे में बस के आगे-आगे एक ट्रक जा रही थी। बस का चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। तेज गति से बस को चलाते हुए ओवरटेक करने के दौरान सामने से एक वाहन आ गई। ऐसे में बस चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया। बस सामने जा रही ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतना जबरजस्त था कि बस के सामने के हिस्सा को बुरी तरह नुकसान हो गया।
Read More:Yamaha की गाड़ियों का पंचर ढीला करने आई Royal Enfield की झक्कास बाइक,देखे डिटेल
**यात्रियों में मंची हड़कंप **
बस के केबिन में बैठे यात्री घायल हो गए। यात्रियों में हड़कप मंच गई। घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर के चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह तत्काल पुलिस कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। दुर्घटना में घायल यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
**घायलों को प्राथमिक उपचार **
उपचार के दौरान बस के क्लीनर देवगढ़ जूनापारा निवासी शिवशंकर भगत (38) की मौत हो गई। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्री स्फिलिना लकड़ा की मौत हो गई। महिला सीतापुर के ग्राम भरतपुर की रहने वाली थी। बस से वह सीतापुर से अंबिकापुर आ रही थी। दुर्घटना में घायल दूसरे यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। ओवरटेक के कारण यह दुर्घटना हुई।इस मार्ग पर तेज गति के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
**पुलिस की कार्यवाही के बाद भी खड़ी वाहनों मे सुधार नहीं **
Cg News : अंबिकापुर – उदयपुर तथा अंबिकापुर -सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। इसके पीछे सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़ी रहने वाली भारी वाहनें भी प्रमुख कारण है। मंगलवार की रात जिस स्थान पर हादसा हुआ उसके आसपास कई छोटे-बड़े होटल तथा गैराज हैं। यहां भी भारी वाहनों को खड़ा किया जाता है। जिस ट्रक से बस टकराई उसके भी धीमे होने की बात कही जा रही है। उटपटांग ढंग से खड़ी होने वाली भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके बाद भी वाहन चालक लापरवाही से बाज नी आ रहे है ।



