Cg News: सुरक्षा बल के साथ हुए मुठभेड़ में महिला नक्सली के शव सहित हथियार व नक्सल सामग्री जब्त... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: सुरक्षा बल के साथ हुए मुठभेड़ में महिला नक्सली के शव सहित हथियार व नक्सल सामग्री जब्त…

Cg News: छत्तीसगढ़ के कांकरे जिले मे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़, मुठभेड़ के पश्चात घटनास्थल का जाँच किया गया । इस दौरान टीम ने आठ लाख की इनामी एक महिला नक्सली रीता मड़ियाम का शव, एक 303 और एक .315 बोर रायफल, अधिकतम मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री की जब्त कर ली गई । इस संयुक्त आपरेशन में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, बीएसएफ 30 और 94वीं वाहिनी के जवान  भी शामिल थे।

**जानकारी के मुताबिक **

मुठभेड़ में सभी जवान सही सलामत है। पुलिस जवानों द्वारा जाँच पड़ताल जारी है। प्राथमिक शिनाख्ती कार्रवाई के आधार पर मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली पीएलजीए कंपनी नंबर पांच की बताई जा रही है। विस्तृत रूप से शिनाख्ती कार्रवाई सुरक्षा बलों के कैंप वापसी उपरांत होगी। इस घटना की पुष्टि एसपी आईके एलिसेला द्वारा किया गया है।

Read more:Sawan Somvar 2024: इस दिन है सावन का पहला सोमवार,जानें महत्व और पूजा विधि

**बैकफुट पर नक्सली**

16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे बड़ी नक्सली कार्रवाई हुई थी, जिसमें 29 नक्सली मारे गए थे, जो कि हापाटोला का जंगल था। नौ जुलाई को जिला पुलिस बल, बस्तर फाइटर्स व बीएसएफ की संयुक्त टीम ने जो कार्रवाई की है वह छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र से 12 किमी दूर ग्राम बिनागुंडा का जंगल है। जवान लगातार इस क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा  है।

Read more:Tomato Price Hike: टमाटर के दाम ने रुलाया,80 रूपये तक पहुंची कीमत,जाने इतनी महंगी होने की वजह

**मृत नक्सली महिला सदस्य **

Cg News:   मृत नक्सली महिला सदस्य है  जिसकी पहचान शिनाख्ती रीता मड़ियाम के रूप में की गई है यह बीजापुर जिले के मनकेली गांव की रहने वाली बताई जा रही है। महिला नक्सली जिस पीएलजीए मिलिट्री कंपनी की सदस्य है यह उत्तर बस्तर में नक्सलियों का एक लड़ाकू दस्ता है, जिसके साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। वर्ष 2024 नक्‍सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 137 नक्सलियों के शव, 498 नक्सलियों की गिरफ्तारी और 461 नक्सलियों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है।

Related Articles

Back to top button