खेल

Goutam Gambhir : गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI ने किया ऐलान

Goutam Gambhir:  गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है।

द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटॉर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटॉरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।

Read more : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज की उपस्थिति में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

BCCI सेक्रेटरी जय शाह का ट्वीट-
Goutam Gambhir शाह ने X पोस्ट में लिखा- ‘मॉडर्न-डे क्रिकेट का विकास तेजी से हुआ है और गंभीर ने इसे बड़े करीब से देखा हैं। गौतम ने अपने करियर में कई कठिनाइयों को पार किया है। उन्होंने अलग-अलग रोल निभाया है। मुझे भरोसा है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल पर्सन हैं। उनका क्लियर विजन, एक्सपीरियंस उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए सक्षम बनाता है।’

ख़बर शेयर करें:

Back to top button