मनोरंजन

*✍️बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पर लगा 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप…*

RGHNEWS बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी  इन दिनों केरल में छुट्टियां बिताने के लिए पहुंची हैं. छुट्टियों के बीच ही एक्ट्रेस का सामना केरल क्राइम ब्रांच  से हो गया है. दरअसल, सनी लियोनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. एक्ट्रेस से केरल क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में घंटों पूछताछ की.

सनी पर लगा ये आरोप
दरअसल, सनी लियोनी पर एक शख्य ने 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. The Hindu में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पेरू मबरूर के रहने वाले आर श्रेयस नाम के श्ख्स ने सनी लियोनी के खिलाफ 29 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है. श्रेयस का आरोप है कि सनी लियोनी ने उनसे ये रकम दो इवेंट्स के लिए ली थी, लेकिन उन्होंने इवेंट्स में आने से मना कर दिया. इसी मामले में केरल क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस को शुक्रवार रात पूछताछ के लिए बुलाया था.

इस वजह से नहीं हुईं शामिल
खबरों की मानें तो सनी  ने पूछताछ में इंवेंट्स में हिस्सा न लेने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि वे कोरोना वायरस माहमारी की वजह से इंवेंट का हिस्सा नहीं बन सकीं. साथ ही उन्होंने बताया कि ऑर्गनाइजर्स ने पांच बार शो को रद्द किया और कहे गए शेड्यूल के अनुसार शो का आयोजन हीं नहीं हुआ. क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि अगर संयोजक इवेंट को किसी और दिन शेड्यूल करने के लिए तैयार है तो वे उस इवेंट में आने के लिए तैयार है. इस चीज को लेकर शिकायतकर्ता और सनी लियोनी की बात जारी है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button