*✍️बड़ा हादसा कैमिकल गैस की चपेट में आये दो ग्रामीणों की मौत, एक गंभीर…* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️बड़ा हादसा कैमिकल गैस की चपेट में आये दो ग्रामीणों की मौत, एक गंभीर…*

RGHNEWS रायपुर राजधानी में कैमिकल टैंकर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। सफाई के दौरान कैमिकल से बने गैस की चपेट में आने की वजह से दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, वहीं एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में मृत ग्रामीणों के नाम राहुल यादव और जावेद खान है। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के धनेली नाला स्थित खड़े कैमिकल टैंकर की है। जिस टैंकर में ये हादसा हुआ है, वो गुजरात का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, राजस्थान से कैमिकल लेकर टैंकर सिलतरा के श्री गणेश आयल फैक्ट्री आया था। यहां पर केमिकल खाली करने के बाद धनेली स्थित छोकरा नाले के किनारे टैंकर को खड़ा कर वहां मौजूद तीन ग्रामीणों से वाहन को धुलवाया जा रहा था। ये वही ग्रामीण है जो इसी तरह के वाहनों को बिना किसी सुरक्षा के धोकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं।

देर रात हॉस्पिटल में उपचार के दौरान धरसींवा निवासी राहुल यादव और जावेद खान की मौत हो गई है। वहीं तीसरे युवक राजू यादव की हालत गंभीर बनी हुई हुई है। जबकि गैस की चपेट में आये चालक और परिचालक का इलाज अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button