मनोरंजन

*✍️5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी गयी बेरहमी से हत्या,परिजनों ने आरोपी को तीन दिन में फांसी की मांग कर सड़क पर लगाया जाम…*

RGHNEWS मुरैना जिले से 80 किलोमीटर दूर सबलगढ़ थाना क्षेत्र के खिरकारी गांव में 5 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के मामले में परिजनों ने सबलगढ़ में जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे परिजन आरोपित को तीन दिन में फांसी देने तथा आरोपित के सभी भाईयों के नाम एफआइआर में जोड़ने की मांग कर रहे थे, इस दौरान पुलिस परिजन को सभी आरोपितों को जांच के बाद नाम जोड़ने की बात कह रही थी। सड़क पर लगभग तीन घंटे तक परिजनों ने जाम लगाए रखा, इसके बाद एसडीओपी ने नाम जोड़ने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजन सड़क से हटे।बच्ची के परिजन का कहना था कि बच्ची के शव को कोई ग्रामीण नहीं बल्कि आरोपित बंटी का भाई ही खेत से निकालकर लाया, जिससे उसे इस घटना का पहले से पता था, जानकारी के मुताबिक खिरकारी गांव में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया।पुलिस ने आरोपित बंटी रजक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया, बच्ची का तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सबलगढ़ के राममंदिर चौराहा पर जाम लगा दिया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button