छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:छत्तीसगढ़ के इस जिले में देर रात हुयी चोरी, पुलिस मामले कि जाँच मे जुटी

Cg News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अंतर्गत स्तिथ दर्री थाना पावर सिटी कॉलोनी में चोरी की घटना देखने को मिली है सूचना से पता चला कि मकान नाथू लाल यादव का है वह मकान चोरो कि निगरानी में था । चोर रात के समय खाली घर पाकर घर का ताला तोड़ अंदर घुसे और दो लाख की नगदी रकम समेत सोने चांदी लेकर फरार हो गए। वक़्त पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read more:मार्केट में लॉन्च हुआ Realme C67 5G स्मार्टफोन इसके लुक के हैं सभी दीवाने कैमरा ऐसा की Dslr कैमरा भी शर्मा जाए

**जानकारी के मुताबिक पता चला **

Cg News :जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मकान नाथू लाल यादव का है। जहां अमितेश राठौर पिछले सात सालों से किराए पर परिवार के साथ रहता है। तबियत खराब होने के कारण अमितेश राठौर परिवार सहित इलाज कराने के लिए कोरबा आए हुए थे। जहां रात के समय अधिक बारिश होने कारण कोरबा में ही रुकना पड़ा ।  अगली सुबह जब घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सब सामान इधर उधर पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत दर्री थाना पुलिस को  दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कि कार्रवाई शुरू कर दी । बताया जा रहा है कि घर के आलमारी में डेढ़ लाख रुपये नगदी रकम और सोने चांदी के जेवरात रखे थे, जिसे दोनों चोर चोरी करके  फरार हो गये ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button